March 5, 2026
Raigarh में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

Raigarh में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

Nov 18, 2025

पूंजीपथरा और चक्रधरनगर पुलिस की दबिश में 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पूंजीपथरा और चक्रधरनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई: पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में दबिश

पहली कार्रवाई पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरवानी लोहरापारा में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। इस आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और स्थानीय निवासी ज्ञानदास महंत (55 वर्ष) को उसके घर के आंगन से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी हुई लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरी कार्रवाई: चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी

चक्रधरनगर पुलिस ने भी सूचना के आधार पर क्षेत्र में दबिश दी, जहां एक महिला अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त पाई गई। महिला के कब्जे से लगभग 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix