
Raigarh सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पुंजीपथरा थाना क्षेत्र में घटना, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़। जिले के पुंजीपथरा थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक प्लांट में काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद जुटी भीड़
घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के संबंध में कोई सुराग मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



