
Raigarh Police की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार, 52 मोटरसाइकिलें बरामद
23 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुख्य आरोपी राजा खान समेत कुल 18 चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 52 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। यह गिरोह मास्टर की की मदद से आसानी से बाइक के लॉक खोलकर चोरी करता था और मुख्य रूप से साप्ताहिक बाजारों, अस्पतालों, मंदिरों तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, जो पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही थीं।

पुलिस के अनुसार, रायगढ़ शहर के इतवारी बाजार, कोतरा रोड, केजीएच अस्पताल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर, सक्ती, हसौद और सारंगढ़ थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में बाइक चोरी की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीमों को पुराने बाइक चोरों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की टीम लंबे समय से ऐसे संदिग्धों पर निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में, कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी राजा खान को एक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पूछताछ में राजा खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दर्जनों बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
इस खुलासे के बाद एसपी पटेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की। इस टीम में साइबर सेल, कोतवाली थाना, कोतरा रोड थाना, जूटमिल थाना, पुसौर थाना और लैलूंगा थाना के कर्मचारी शामिल थे। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर राजा खान के 17 साथियों को गिरफ्तार किया और चोरी की 52 बाइकें बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इनमें से 21 बाइकें रायगढ़ जिले में चोरी की गई थीं, जिन पर एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा, 2 बाइकें सक्ती जिले से और 1 सारंगढ़ जिले से चोरी की गई थीं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
राज उर्फ राजा खान पिता अली खान उम्र 34 साल निवासी कोडपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ (हाल पता लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़)
अजय कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी खजरी थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
अर्जुन महिलाने पिता बाबू लाल महिलाने उम्र 25 वर्ष निवासी भदरा (बालपुर रोड) थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
मेमसाय साहू पिता मन्दरू लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खजरी (सतनामी मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
भानुप्रताप खूंटे पिता मनोहर लाल खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी हीरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
लक्ष्मण दास महंत उर्फ छोटे पिता समारू दास महंत उम्र 23 वर्ष निवासी पटारीपाली (नीचे मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
देवकुमार भारद्वाज पिता दुजेराम भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा जिला सक्ती
उसत दास महंत पिता गुलाब दास महंत उम्र 23 साल निवासी सारसमाल थाना लैलूंगा
नरेंद्र पैंकरा पिता कमल पैंकरा उम्र 21 साल बरसा बहार थाना लैलूंगा
रोहित सारथी पिता पिंटू सारथी 19 साल वार्ड नंबर 1 लैलूंगा
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



