
Raigarh में यात्री प्रतीक्षालय से 1 लाख पार, दो गिरफ्तार
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक के साथ हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली है।

सहायता राशि लेकर घर लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक किसी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और उसे सरकारी योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त हुई थी। सहायता की रकम लेकर वह अपने घर लौटने के लिए रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। प्रतीक्षालय में बैठने के दौरान उसकी बैग पर आरोपियों की नजर पड़ गई।
मौके से गायब हुआ बैग
ट्रेन आने से पहले युवक शौचालय गया, इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर बैग पार कर दिया। जब युवक लौटा तो उसका बैग गायब था। बैग में लगभग ₹1 लाख नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवक बैग लेकर भागते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनकी पहचान कर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से बरामद हुई रकम
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई रकम और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



