
Raigarh में अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग
सिंधी समाज में आक्रोश
रायगढ़ जिले में सिंधी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता अमित बघेल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। समाज का आरोप है कि बघेल ने उनके इष्ट देव के बारे में अभद्र टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

एसपी को सौंपा गया आवेदन
सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ एसपी से मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में मांग की गई है कि अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणी न करे।
धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमित बघेल की टिप्पणी न केवल असंवेदनशील है बल्कि इससे पूरे सिंधी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। समाज के लोगों ने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की बातें कहना सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करता है।

कड़ी कार्रवाई की मांग
सिंधी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



