
Raigarh में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा नाली में फेंकी, मंदिर में तोड़फोड़, मोहल्ले में फैली नाराज़गी
रायगढ़ शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान की प्रतिमा को नाली में फेंकने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर में की गई तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में स्थित मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने देर रात घुसकर तोड़फोड़ की। मंदिर परिसर में रखी भगवान की प्रतिमा को उठाकर नाली में फेंक दिया गया। सुबह जब मोहल्ले के लोग पूजा के लिए पहुंचे तो यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

रोज पूजा करने वाले श्रद्धालुओं में रोष
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और मोहल्लेवासी यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं। प्रतिमा के अपमान से श्रद्धालु बेहद दुखी और आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
इस संबंध में घरघोड़ा थाना में प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने शिकायत की है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जूट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



