
Raigarh में 18 लाख के गांजे के साथ तस्कर पकड़ा गया
पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 18 लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में गांजा लेकर राज्य की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

कार की सीट और डिग्गी में था छिपा माल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गांजे को कार की सीट और डिग्गी में बड़ी चालाकी से छिपा रखा था ताकि किसी को शक न हो। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को यह भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस की जांच टीम को देखकर आरोपी ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 18 लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करने में चालक ने अपना नाम संतोष दास (26 साल) बताया जो सरगुजा जिले के ग्राम चीताबहार का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कार की तालाशी ली।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह नशे की खेप कहाँ से लाया था और कहाँ सप्लाई करने वाला था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी का संबंध एक बड़े तस्करी नेटवर्क से हो सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



