February 18, 2026
Raigarh में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा

Raigarh में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा

Feb 18, 2026

बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर दोनों की मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32 वर्ष) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब उनकी बाइक तराईमाल स्थित बंजारी मंदिर के पास फिरोज टायर दुकान के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 MS 9377 ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद असरफ कुरैशी और उनके 7 वर्षीय बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए), 106(1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। चालक से पूछताछ जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित यातायात जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix