
Raigarh में शराब पकड़ने गई पुलिस से धक्कामुक्की, आरोपियों के परिजनों ने किया विरोध
पुसौर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने अवैध महुआ शराब और मोपेड जब्त की
रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम के साथ आरोपियों के परिजनों ने गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घर के पीछे बेच रहे थे अवैध महुआ शराब
जानकारी के अनुसार, रविवार को पुसौर पुलिस टीम एनटीपीसी लारा कोल गेट के पास गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि ग्राम बोड़ाझरिया में गांड़ाराम बंजारा (74 वर्ष) और उसका बेटा देवानंद बंजारा (46 वर्ष) घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे हैं।
पुलिस ने तत्काल दबिश दी और दोनों को टीपीएस मोपेड के साथ पकड़ लिया।
पुलिस पर हमला, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
जब पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ला रही थी, तभी उनके परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्कामुक्की शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और सभी को थाने ले आई।
शराब और मोपेड जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 पाउच महुआ शराब और 5 लीटर भरी जरिकेन बरामद की। साथ ही, मौके से मोपेड को भी जब्त किया गया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि उनके परिजनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



