March 2, 2026
Raigarh: पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में कार्रवाई

Raigarh: पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में कार्रवाई

Feb 2, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुआ हमला
रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हुए इस हमले को पुलिस ने गंभीर अपराध मानते हुए गैर-जमानतीय धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एसएसपी का सख्त संदेश—गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके निर्देश पर पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

सुबह 7 बजे पेट्रोल पंप पर हुआ विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल (53 वर्ष) निवासी ठाकुरपाली ने थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे वह कुरमापाली स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। उस समय रात्रि शिफ्ट के कर्मचारी कमलेश पटेल और मनीष कुमार पटेल भी ड्यूटी पर थे।

पहले गाली-गलौच, फिर दोबारा लौटकर हमला
इसी दौरान दो युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। कर्मचारियों द्वारा इनकार करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और मारपीट की। बीच-बचाव के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल से मौके से चले गए। कर्मचारियों को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दो अन्य साथियों के साथ लौटे और तीनों कर्मचारियों पर लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

तीनों कर्मचारी घायल, अस्पताल में इलाज
इस हमले में खगपति पटेल, कमलेश पटेल और मनीष कुमार पटेल को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल और उत्तरा कुमार बघेल (निवासी ग्राम गोर्रा) के रूप में हुई।

गैर-जमानतीय धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix