
Raigarh: पब्लिक प्लेस पर शराब पीते 2 युवक गिरफ्तार
रायगढ़ में चक्रधरनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायगढ़। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने रविवार शाम टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपी न्यू मरीन ड्राईव रोड स्थित पंजरी प्लांट के पास शराब पीते हुए मिले। पुलिस ने मौके से शराब और गिलास जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। हालांकि, दोनों युवकों को मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
26 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू मरीन ड्राईव रोड पर एक व्यक्ति खुले में शराब पी रहा है। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (म.प्र.आर.) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गवाहों राहुल श्रीवास और ऋषभ तिर्की को साथ लेकर पुलिस ने दबिश दी और दोनों युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



