March 3, 2026
पति-पत्नी की हत्या से दिवाली पर गांव में छाया मातम, Raigarh में जघन्य वारदात

पति-पत्नी की हत्या से दिवाली पर गांव में छाया मातम, Raigarh में जघन्य वारदात

Oct 22, 2025

रायगढ़। जिले में दिवाली के दूसरे दिन एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर हुआ। 21 अक्टूबर की रात ग्राम कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन में मिली। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि शवों पर मारपीट के स्पष्ट निशान थे और दोनों को किसी ने डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा।

मृतकों की पहचान और घटना का पता

मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30 वर्ष) के रूप में हुई है। यह दंपति ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के निवासी थे। बुधवार सुबह परिवार वालों ने खून से सनी लाश देखी और गांव के कोटवार को सूचना दी। इसके बाद कोटवार ने घटना की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी।

पुलिस जांच और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या से जुड़ा पाया गया। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

 

परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ

पुलिस मृतक के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं। गांव में इस घटना के बाद गम का माहौल है और लोग सदमे में हैं।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix