March 4, 2026
Raigarh: चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण, छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh: चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण, छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jan 28, 2026

रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईको कार और चाकू जब्त
रायगढ़। जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से करता था परेशान
पीड़िता द्वारा महिला थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार आरोपी शाकिब खान (24 वर्ष), निवासी पूरी बगीचा चांदमारी, रायगढ़, उसे वर्ष 2023 से लगातार परेशान कर रहा था। वह जबरन बातचीत करता, रास्ते में पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद बालिका के पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे।

गणतंत्र दिवस के दिन वारदात
पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुक गई। सुबह करीब 9 बजे शिक्षिका से अनुमति लेकर घर के लिए निकली, तभी आरोपी सफेद रंग की ईको कार से पहुंचा। आरोपी ने चाकू जैसे हथियार से डराकर जबरन उसे कार में बैठाया और पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले जाकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की।

धमकी देकर छोड़कर फरार
घटना के बाद आरोपी दोपहर करीब 1 बजे छात्रा को स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने शिक्षक और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 के तहत धारा 137(2), 74, 75(2), 78(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, वाहन और हथियार जब्त
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी शाकिब खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार (क्रमांक CG 13 BB 1840) जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix