
Raigarh: महिला TI से मारपीट, जिंदल कोयला खदान का आंदोलन उग्र
जिंदल कोयला खदान क्षेत्र में चल रहा आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। खनन कार्य के विरोध में जुटे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी (TI) के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घायल महिला TI को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीण लंबे समय से कोयला खदान के विस्तार और भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बिगड़ गई।
पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



