March 4, 2026
Raigarh: थ्री-स्टार होटल में गेल इंडिया के जीएम का मिला शव, शहर में मची सनसनी

Raigarh: थ्री-स्टार होटल में गेल इंडिया के जीएम का मिला शव, शहर में मची सनसनी

Oct 27, 2025

रायगढ़ के ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित थ्री-स्टार होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह गेल इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर (जीएम) तेजकुमार बड़ा (57 वर्ष) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की खबर फैलते ही होटल स्टाफ और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की बाहरी चोट या झगड़े के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गेल इंडिया में जीएम पद पर थे पदस्थ
तेजकुमार बड़ा, निवासी सिविल लाइन बिलासपुर, गेल इंडिया लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे रायगढ़ में गेल के स्थानीय कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और पिछले कुछ महीनों से होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में ही रहकर काम कर रहे थे।

टीम के साथ रह रहे थे होटल में
मिली जानकारी के अनुसार, तेजकुमार बड़ा अपनी टीम के साथ रायगढ़ में प्रोजेक्ट कार्य में जुटे हुए थे। रविवार सुबह जब वे अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया, जहां उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना को संदिग्ध माना जा रहा है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix