March 2, 2026
Raigarh में फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा गिरफ्तार

Raigarh में फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा गिरफ्तार

Oct 5, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छातामुड़ा, संत विनोबा नगर का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

25 अगस्त से फरार था मुख्य आरोपी

दरअसल, 25 अगस्त की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़उमरिया मेन रोड पर घेराबंदी कर ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे दो तस्करों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे।
उनके कब्जे से 1 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹15,000 बताई गई। इसके साथ ही होंडा साइन मोटरसाइकिल (₹30,000) और दो मोबाइल फोन (वीवो और रियलमी नारजो) भी जब्त किए गए थे।

 

सुलेमान लकड़ा था मुख्य सप्लायर

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाते और रायगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
इस खुलासे के बाद जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 301/2025 के तहत धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और फरार सुलेमान की तलाश शुरू की थी।

पुलिस की टीम ने दबोचा

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने सुलेमान लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और सीएसपी मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।
पुलिस ने कहा कि —

“जूटमिल क्षेत्र में नशे की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix