
Raigarh में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
शिवा नगर क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दूसरी रेड
रायगढ़ | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चक्रधरनगर क्षेत्र में कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर कोतवाली थाना पुलिस ने देह व्यापार के एक और मामले का पर्दाफाश किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रची रणनीति
कोतवाली क्षेत्र के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार की सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 3 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना से तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में रेड की योजना बनाई गई।
पंटर बनाकर भेजा गया ग्राहक, संकेत मिलते ही दबिश
पीटा एक्ट की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने एक पंटर को ग्राहक बनाकर रुपए देकर मकान में भेजा। जैसे ही पंटर से तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।
मौके से आरोपी, महिला सहयोगी व दो युवतियां मिलीं
रेड के दौरान मकान के अंदर राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य के लिए लाई गई दो महिलाएं मौके पर मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी व वीवो) और नकद 2000 रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में किया अवैध धंधे का खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव ने स्वीकार किया कि वह बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराता था और इससे अवैध कमाई करता था।
पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए
थाना कोतवाली में आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
राहुल कुमार यादव
पिता – सुरेश यादव
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – 299/3-ए नई बैरहना, इलाहाबाद (उ.प्र.)
हाल मुकाम – केंवटापारा बस स्टैंड, केवडावाड़ी, शिवा नगर, रायगढ़
एक अन्य महिला आरोपी
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



