March 4, 2026
Raigarh: साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो म्यूल खाता धारक गिरफ्तार

Raigarh: साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो म्यूल खाता धारक गिरफ्तार

Nov 15, 2025

 साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

रायगढ़। जिले की पुसौर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट्स का पर्दाफाश करते हुए दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। साइबर अपराधों में तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ‘समन्वय’ पोर्टल से मिले बैंक खातों के विवरण ने खोला राज

जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल से साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न बैंकों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम के लेनदेन में उपयोग किए गए खातों का विवरण साइबर सेल रायगढ़ को प्राप्त हुआ।

इन जानकारियों के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें पुसौर क्षेत्र के कारीछापर निवासी ईश्वर सिदार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे तलब कर पूछताछ की, जिसमें खाते के साइबर ठगी में उपयोग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एक अन्य म्यूल अकाउंट धारक का नाम भी सामने आया।

 पूछताछ में खुलासा, मामूली कमीशन पर खाते उपलब्ध कराए थे

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मामूली कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों को दूसरों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराते थे, जिनमें ठगी की रकम को ट्रांसफर किया जाता था। आरोपी यह जानते हुए भी कि खाते साइबर अपराध में प्रयुक्त हो सकते हैं, पैसों के लालच में इस अवैध गतिविधि में शामिल हुए।

साइबर सेल और पुसौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix