March 2, 2026
Raigarh में सिलेंडर ब्लास्ट: गैस लीक से लगी आग, 7 मजदूर झुलसे

Raigarh में सिलेंडर ब्लास्ट: गैस लीक से लगी आग, 7 मजदूर झुलसे

Aug 26, 2025

लारा NTPC प्लांट के बाहर लेबर कॉलोनी में हादसा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लारा NTPC प्लांट के बाहर स्थित लेबर कॉलोनी में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे सात मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, NTPC प्लांट में काम करने वाले मजदूर शाम को ड्यूटी से लौटकर लेबर कॉलोनी में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव होने से अचानक आग भड़क उठी। हादसे के समय एक ही मकान में 7-8 मजदूर मौजूद थे। आग की चपेट में आने से सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36), सक्ती के शैलेन्द्र कुमार यादव (44), बिहार के मंजय कुमार (22), और खरसिया के उपेन्द्र डड़सेना (38) सहित सात मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।


अस्पताल में भर्ती, कुछ की हालत गंभीर
हादसे के तुरंत बाद आसपास के मजदूरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृषि सिंघल ने बताया कि अब तक चार मरीज भर्ती किए गए हैं, जिनमें से तीन लगभग 30% तक झुलसे हैं, जबकि एक की हालत अत्यंत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लेबर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix