March 3, 2026
Raigarh में दो लूट की वारदात का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए, 3 फरार

Raigarh में दो लूट की वारदात का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए, 3 फरार

Aug 31, 2025

31 अगस्त 2025, रायगढ़, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बाइक लूट की दो सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। दोनों मामलों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

शराब नहीं पिलाने पर मारपीट और बाइक लूट
पहली घटना ग्राम टटकेला के पास की है। बुधवार को बसंत भोय (22 वर्ष) अपने मौसा नेहरू और उनके बेटे के साथ प्लेटिना बाइक से राजपुर जा रहा था। रास्ते में डगला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने बसंत से शराब पिलाने की मांग की। इंकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। हुलिए के आधार पर इंदिरा नगर निवासी विक्की सारथी (29) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी हनीस राठौर (21) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

एक और लूट का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक और लूट की घटना का खुलासा किया। 26 जून को इंदिरा नगर में सावन पैंकरा से बाइक और तीन मोबाइल लूटने की बात सामने आई। इस वारदात में विक्की और हनीस ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। लूटे गए मोबाइल को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन घटनाओं के बाद लैलूंगा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix