March 6, 2026
Raigarh: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी मनोज खड़िया गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

Raigarh: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी मनोज खड़िया गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

Feb 3, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की मुखबिर तंत्र और त्वरित दबिश से उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना का विवरण
पीड़ित बालिका ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रोजाना अपनी सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आती-जाती थी। आरोपी मनोज खड़िया लगातार उसका पीछा करता था और अश्लील इशारे करता था, जिसे बालिका अनदेखा करती रही। एक दिन जब बालिका अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तब आरोपी उसके पास आया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 78(1) एवं POCSO एक्ट की धारा 12 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था और पुलिस की तलाश में था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आज आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार खड़िया, पिता स्वर्गीय उत्तम खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर के रूप में हुई है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix