March 3, 2026
Raigarh: पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और उसकी बेटी की हत्या, पत्नी गंभीर घायल — आरोपी गिरफ्तार

Raigarh: पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और उसकी बेटी की हत्या, पत्नी गंभीर घायल — आरोपी गिरफ्तार

Nov 20, 2025

खैरपाली में खौफनाक वारदात
रायगढ़/खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपाली में मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग रत्थूराम पटैल और उनकी 45 वर्षीय बेटी खीरबाई पटैल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि 80 वर्षीय फोटो बाई गंभीर रूप से घायल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची

घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और एफएसएल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पड़ोसी युवक ने अचानक किया हमला

जांच में सामने आया कि आरोपी भीखम पटैल (25), जो मृतक का पड़ोसी है, घर में घुसा और परिवार पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान उसने सीमेंट के पत्थर से मारकर दो लोगों की हत्या कर दी।

आरोपी पहले से करता था झगड़ा

मृतक के पुत्र रमेश पटैल (40) ने बताया कि आरोपी रायपुर में मजदूरी करता था और कुछ दिनों से गांव में अपने नाना के घर रह रहा था। उसने कई बार गुस्से में पड़ोसियों से झगड़ा भी किया था। घटना वाले दिन करीब 4:30 बजे उसने अचानक हमला कर यह खूनी वारदात अंजाम दे दी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ
अपराध क्रमांक 585/25, धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।

पत्थर और खून लगे कपड़े जब्त

मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए सीमेंट का पत्थर, साथ ही आरोपी के खून से सने कपड़े (शर्ट और जींस) जब्त किए।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने आज आरोपी भीखम पटैल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix