
Raigarh: रुपयों का थैला हाथ से छिनकर फरार हुए बदमाश, बैंक से 70 हजार निकालकर लाया था शख्स
बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था युवक
रायगढ़ शहर में दिनदहाड़े एक युवक के साथ लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवक बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका मिलते ही रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

सड़क पर छीना-झपटी कर भागे आरोपी
यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित युवक ने शोर मचाकर लोगों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस ने की जांच शुरू, शहर के निकास मार्गों पर नाकेबंदी
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी। बैंक के बाहर और आस-पास लगे कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



