
Raigarh: घरघोड़ा में मवेशी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
बकरियों को काटकर बेचने की बात कबूल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सफलता
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ शहर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिलेभर में आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी के तहत की गई। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की गई बकरियों को काटकर मांस के रूप में बेचने की बात स्वीकार की है।

किसान की शिकायत पर शुरू हुई जांच
घटना की शुरुआत ग्राम अमलीडीह निवासी किसान किशन राठिया की शिकायत से हुई। किसान ने बताया कि उसके पास कुल 25 बकरी-बकरा थे, जिन्हें वह अपने घर के कोठा (पशुशाला) में बांधकर रखता था। 2 नवंबर 2025 की शाम को उसने मवेशियों को चराकर वापस बांधा था।
अगली सुबह चार मवेशी गायब, तोड़ा गया दरवाजा
अगले दिन सुबह जब उसने स्थिति देखी तो 3 बकरियां और 1 बकरा गायब थे। चोरी का अनुमानित मूल्य लगभग 40 हजार रुपये बताया गया। किसान ने यह भी बताया कि कोठा का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को चोरी किया गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।
रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार, कबूल किया अपराध
पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे रायगढ़ शहर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बकरियों को काटकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



