
Raigarh: गांव में महिला पर बांस के डंडे से हमला, मचा हड़कंप
रायगढ़ जिले के कोलाई बहाल गांव की घटना, दो महिलाओं पर मारपीट और धमकी का आरोप
रायगढ़। जिले के ग्राम कोलाई बहाल में एक महिला मजदूर पर दो महिलाओं ने बांस के डंडे से हमला कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला और उसकी बेटी ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि बांस के डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानी भरकर लौट रही थी महिला, रास्ते में हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलाई बहाल निवासी पीड़िता रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। 26 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह गांव की पंचायत पानी टंकी से पानी भरकर घर लौट रही थी। तभी पड़ोसी उर्मिला तुर्री और उसकी बेटी बेंगा तुर्री ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगीं। विवाद बढ़ने पर दोनों ने महिला पर बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



