February 1, 2026
Raigarh: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Raigarh: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Jan 27, 2026

धरमजयगढ़–कापू मार्ग पर हुआ हादसा, पिकअप वाहन की आशंका

रायगढ़। धरमजयगढ़–कापू मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उंकादांड निवासी ललित विश्वकर्मा (32) खम्हार गांव रोजी-मजदूरी के लिए गया हुआ था। दिनभर काम करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ललित सड़क पर गिर पड़ा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस भीषण हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल धरमजयगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार में खम्हार की ओर जाते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पिकअप वाहन से हादसा हुआ हो सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix