
Raigarh में तालाब के पास मिला ग्रामीण का शव
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बुधवार रात घर से बाहर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें जोबा तालाब के पास उसका शव दिखाई दिया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
रातभर नहीं लौटा घर, सुबह मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरपाली निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार राठिया बुधवार रात किसी काम से घर से बाहर निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजन चिंतित हो गए। सुबह खोजबीन के दौरान जब गांव के जोबा तालाब की ओर देखा गया, तो विनोद का शव वहां पड़ा हुआ मिला।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि मौत दुर्घटना है, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण से हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



