March 2, 2026
रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत

रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत

Jan 8, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहली घटना: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक

जानकारी के अनुसार पहली घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला 27 वर्षीय अविलेश सिंह पुसौर ब्लॉक स्थित एक प्लांट में काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने एक साथी के साथ बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था।

बड़े भंडार रोड के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दूसरी घटना: ओवरटेक के दौरान डंपर के नीचे दबे दो युवक

दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गेरवानी रोड पर नलवा प्लांट से पहले यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार दो युवक गेरवानी से पूंजीपथरा की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक डंपर को ओवरटेक कर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक अन्य वाहन आ गया। बचने की कोशिश में उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई और दोनों युवक डंपर के पहियों के नीचे दब गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नहीं, डंपर चालक फरार

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक औरंगाबाद के निवासींवासी थे और किसी औद्योगिक प्लांट में काम करते थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix