February 10, 2026
Raigarh में हेड कांस्टेबल सस्पेंड, SP की कार्रवाई

Raigarh में हेड कांस्टेबल सस्पेंड, SP की कार्रवाई

Jan 23, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व्यवसायियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

 

50 हजार की डिमांड, 20 हजार कैश वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड क्षेत्र में रहने वाला एक टपरी संचालक होटल का व्यवसाय करता है। टपरी संचालक सहित तीन व्यवसायियों ने एक फेरीवाले से करीब 100 पैकेट राजश्री गुटखा खरीदा था। इसी मामले को लेकर सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत ने तीनों को थाने बुलाया। आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने चोरी का गुटखा खरीदने का केस बनाकर फंसाने की धमकी दी और मामले में बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की।

डर के चलते दिए 20 हजार रुपये

पीड़ित के अनुसार, लगातार दबाव और धमकी के चलते उसने 20 हजार रुपये नकद प्रधान आरक्षक को दे दिए। इसके बावजूद आरोपी द्वारा दोबारा 5 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया जाने लगा।

 

IG से की लिखित शिकायत

इस अवैध वसूली से परेशान होकर पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) से की। शिकायत में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए वसूली गई रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई गई।

 

जांच के बाद SP की सख्त कार्रवाई

मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत को तत्काल सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix