February 1, 2026
रायगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

रायगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Jan 25, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कापू मैन रोड पर हुआ, जहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रात के समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के समय घटी। युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान उड़ीसा के झारखंड क्षेत्र निवासी ललित विश्वकर्मा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शनिवार की सुबह रोजी-मजदूरी करने के लिए निकला था। दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 8 बजे पैदल अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान हादसा हो गया।

थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र का मामला

यह दुर्घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कापू मैन रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix