February 14, 2026
Raigarh: लैलूंगा ब्लॉक के स्कूल से महीनों से नदारद शिक्षक, निजी संस्था में काम करने का आरोप

Raigarh: लैलूंगा ब्लॉक के स्कूल से महीनों से नदारद शिक्षक, निजी संस्था में काम करने का आरोप

Feb 13, 2026

रायगढ़। जिले के लैलूंगा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। मुकडेगा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जुलाई 2024 से नियमित अनुपस्थित
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक जमसंवत पैंकरा जुलाई 2024 से अब तक स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हुए हैं। आरोप है कि शासकीय सेवा में रहते हुए वे निजी संस्था Herbalife से जुड़े हुए हैं, जो सेवा नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

पढ़ाई व्यवस्था चरमराई
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि संबंधित शिक्षक की अनुपस्थिति से कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं।

प्राचार्य द्वारा इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix