March 2, 2026
Raigarh: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब पर शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब पर शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

Nov 17, 2025

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम बनेकेला में कच्ची महुआ शराब रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम बनेकेला निवासी गुरूसिंह सारथी अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी ने तत्काल टीम और गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा।

मौके से मिला कच्ची शराब का स्टॉक

रेड के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर आरोपी गुरूसिंह सारथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अवैध शराब के खिलाफ जारी है अभियान

लैलूंगा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix