
Raigarh: कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई
माजदा वाहन से अवैध टीना स्क्रैप जब्त, ₹16 लाख से अधिक की संपत्ति ज़ब्त
रायगढ़। कोतरारोड पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन से भारी मात्रा में टीना स्क्रैप जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल ₹16,05,120 की संपत्ति ज़ब्त की है। कार्रवाई जिले में बढ़ रहे अवैध व्यापार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना, ओडिशा से रायगढ़ लाया जा रहा था स्क्रैप
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से जानकारी मिली कि
कत्थई रंग की टाटा माजदा (CG 04 NQ 9652)
अवैध टीना स्क्रैप लोड कर
ओडिशा से रायगढ़ की ओर आ रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तत्काल मोर्चे पर जुट गई।
कोसमनारा तिराहा ओवरब्रिज पर वाहन रोका
कोसमनारा तिराहा ओवरब्रिज के पास निगरानी शुरू की
और संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर उसे रोकने की योजना बनाई।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में टीना स्क्रैप मिला, जिसके लिए चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



