March 2, 2026
रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख से अधिक का सामान और नकदी ले उड़े चोर

रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख से अधिक का सामान और नकदी ले उड़े चोर

Jul 14, 2025

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर बाबा श्याम के कीमती हार और दो दानपेटियों से नकदी चुरा ली। इस चोरी में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति गायब होने की बात सामने आई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

मंदिर में टूटा ताला, पुजारी ने दी सूचना

सोमवार की सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि बाबा श्याम का सोने का हार और दो दानपेटियां गायब हैं। इसकी जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई।

पुलिस और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने मंदिर में रखे सोने के हार, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है, और दानपेटियों में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद चुराए हैं।

श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दवा किया हैl

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix