March 2, 2026
Raigarh: पारिवारिक विवाद के बाद कलयुगी पिता का कारनामा, अपने 6 साल के  बेटे को कुएं में डुबोकर उतारा मौत के घाट 

Raigarh: पारिवारिक विवाद के बाद कलयुगी पिता का कारनामा, अपने 6 साल के  बेटे को कुएं में डुबोकर उतारा मौत के घाट 

Feb 10, 2026

रायगढ़/लैलूंगा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढ़ी में एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पिता ने पहले बच्चे को कुएं में फेंका और फिर खुद भी कुएं में उतरकर उसे पानी में तब तक डुबोए रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

ऐसे खुला खौफनाक वारदात का राज

घटना रविवार, 8 फरवरी की शाम की है, लेकिन इसका खुलासा सोमवार सुबह हुआ। आरोपी विनोद महेश्वरी (30 वर्ष) का भाई मनोज जब घर के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो उसे कुएं के भीतर से विनोद की आवाज सुनाई दी। विनोद अंदर से चिल्ला रहा था— “मोटर बंद कर दो, वह भीतर है।” जब मनोज ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और विनोद को बाहर निकाला गया, तब उसने कबूल किया कि उसने अपने छोटे बेटे को कुएं में डुबोकर मार डाला है।

पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विनोद का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी अलग रहती थी। इस घरेलू कलह की वजह से विनोद मानसिक रूप से तनाव में था। रविवार शाम को उसने अपने छोटे बेटे को साथ लिया और इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया।

पुलिस की कार्रवाई  

सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SSP का कड़ा संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा “यह समाज को झकझोर देने वाली क्रूरता है। मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद का हल हिंसा नहीं हो सकता। मासूम जीवन के साथ ऐसी दरिंदगी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस ऐसे जघन्य अपराधों पर सबसे कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।” इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्राम जामढोंढ़ी में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix