
Raigarh : बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत और 15 यात्री घायल
रायगढ़। खरसिया-छाल रोड पर सुबह एक यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

दोनों वाहनों के चालक गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



