
Raigarh: फर्जी आरा मिल का भंडाफोड़, वन विभाग ने जब्त की मशीन
रायगढ़। जिले के रेंगालपाली सर्किल से वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आरा मिल का पर्दाफाश किया है। एक युवक अपने घर में ही लकड़ियों की अवैध चिराई कर रहा था।
वन विभाग की दबिश
शनिवार रात मिली गोपनीय सूचना के बाद उड़नदस्ता दल और वन अमले की टीम ने ग्राम बरपाली के डीपापारा में दबिश दी। मौके पर विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियां चिराई के लिए रखी हुई मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लकड़ी चिराई मशीन को उखाड़कर जब्त कर लिया।

संचालक के खिलाफ की गई कार्रवाई
वन विभाग ने बताया कि इस मामले में आरा मिल संचालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जंगलों से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



