February 7, 2026
Raigarh कार्बन प्लांट ब्लास्ट: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, मुख्य प्रबंधक समेत 2 अधिकारियों पर FIR दर्ज

Raigarh कार्बन प्लांट ब्लास्ट: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, मुख्य प्रबंधक समेत 2 अधिकारियों पर FIR दर्ज

Feb 6, 2026

रायगढ़/खरसिया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए धमाके के मामले में खरसिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर प्लांट के मुख्य प्रबंधक और प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। इस हादसे में एक 9 माह के मासूम समेत कुल 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

गरम फर्नेस खोलना बना हादसे की वजह

आशा बाई खड़िया की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, प्लांट प्रबंधन मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण (Safety Equipment) के जोखिम भरा काम करा रहा था। गुरुवार को मजदूरों से फर्नेस को बिना ठंडा किए ही उसका ढक्कन खोलने को कहा गया। जैसे ही ढक्कन खुला, अंदर के अत्यधिक दबाव (Pressure) के कारण आग का गोला बाहर निकला और वहां मौजूद मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्लांट के दो प्रमुख जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:

  •   रूपेश शर्मा (मुख्य प्रबंधक)
  •  प्रेमसागर त्रिपाठी उर्फ दादु महाराज (प्रबंधक)

इन पर धारा 125(a), 125(b), 287, 288, 289, और 3(5)-BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

मासूम और मजदूर की हालत नाजुक

इस दर्दनाक हादसे में शिव खड़िया और मासूम इंदीवर सबसे ज्यादा झुलसे हैं। कारखाने में पिछले 4 महीनों से टायर गलाकर काला तेल निकालने का काम किया जा रहा था। घायलों के परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे, जिसके कारण आज 8 जिंदगियां मौत से जंग लड़ रही हैं।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix