March 2, 2026
Raigarh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई… हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Raigarh: पुलिस की बड़ी कार्रवाई… हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Oct 31, 2025

रायगढ़। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक हुंडई कार से 257.5 किलोग्राम (ढाई क्विंटल) गांजा बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और संपत्ति की कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मार्ग पर नाकेबंदी कर कार से तस्कर को पकड़ा।

250 पैकेट गांजा बरामद

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध कार (CG-29-AS-2077) को रोका और जांच की। कार की तलाशी में 250 पैकेट गांजा (कुल वजन 257.5 किलो) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास (26 वर्ष), निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (कीमत ₹8 लाख) और वीवो मोबाइल फोन (कीमत ₹10 हजार) भी जब्त किया है।

पूछताछ खुले कई राज 

पुलिस को पूछताछ में गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जब्त संपत्ति का विवरण:

1️⃣ 250 पैकेट गांजा – 257.5 किलो (कीमत ₹50 लाख)

2️⃣ हुंडई कार – कीमत ₹8 लाख

3️⃣ वीवो मोबाइल फोन – कीमत ₹10 हजार

कुल मूल्य: ₹58,10,000 रुपये

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix