
Raigarh: एंबुलेंस चालक से मारपीट, 20–25 लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़
रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम छपोरा निवासी एंबुलेंस चालक दुकालू सिंह (38) के साथ 20–25 लोगों ने बिना किसी कारण के मारपीट की। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल को लेकर जा रहे एंबुलेंस चालक से पहले दो लोगों ने लात-घूंसों से हमला किया, इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ मचाई।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुसौर थाना पुलिस ने दुकालू सिंह की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



