
Raigarh : तालाब में डूबने से फिर 8 माह के हाथी शावक की मौत, 1 साल में 5वीं घटना से सनसनी
रायगढ़।जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह छाल वन रेंज के ग्राम ओरा नारा में एक हाथी शावक का शव तालाब में मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में शावक की मौत डूबने से होना सामने आई है।
वन विभाग के अनुसार, मृत हाथी शावक की उम्र करीब 8 माह बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह तालाब में शव तैरते देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम मौके पर
सूचना मिलते ही छाल वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके। वन अधिकारी ने बताया कि पानी में डूबने की यह पांचवीं घटना है, जो पिछले एक साल के भीतर इसी क्षेत्र में हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



