February 1, 2026
Rahul गांधी की बिहार यात्रा: नीतीश और Modi पर हमला, तेजस्वी की टेंशन बढ़ी

Rahul गांधी की बिहार यात्रा: नीतीश और Modi पर हमला, तेजस्वी की टेंशन बढ़ी

Sep 2, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 16 दिन की वोटर अधिकार यात्रा बिहार में ‘गांधी-सेअंबेडकर रैली’ के साथ समाप्त हो गई। इस दौरान राहुल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ी कारवाही की और भाजपा सरकार को घेरा। वहीं, महागठबंधन के साथी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने चुप्पी साध रखी, जिससे राजद में टेंशन की खबरें आ रही हैं।

राहुल गांधी का आक्रमक रुख और चुनाव आयोग पर आरोप

राहुल गांधी ने भाजपा के साथ चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अब ‘एटम’ के बाद ‘हाइड्रोजन बम’ भी आने वाला है। उन्होंने भाजपा पर ‘वोट चोरी’ की पूरी सच्चाई देश के सामने लाने का दावा किया।

 

कांग्रेस नेता की आक्रामक वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार के चुनावी परिदृश्य को हिला कर रख दिया है, खासकर जब कांग्रेस की बिहार में उपस्थिति पिछले तीन दशकों से कम होती रही है।

 

कांग्रेस की सीट शेयरिंग की रणनीति

राहुल की इस यात्रा ने कांग्रेस की सीट शेयरिंग में बार्गेनिंग पावर को मजबूती दी है। कांग्रेस बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से करीब 90 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है।

पिछली बार राजद ने 144 सीटें मांगी थीं, जबकि कांग्रेस को केवल 70 सीटें दी गई थीं। इस बार सीटों के बंटवारे को लेकर राजद पर दबाव बढ़ सकता है, खासकर राहुल की सक्रियता के कारण।

 

यात्रा का विस्तार और प्रभाव

राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान 16 दिनों में बिहार के 23 जिलों का दौरा किया और करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।

इस दौरान 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया, जिनमें से लगभग 80 विधानसभा सीटें भाजपा, जदयू व एनडीए के घटक दलों के अधीन हैं।

सीएम चेहरे को लेकर राहुल की चुप्पी और महागठबंधन का माहौल

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई टेंशन नहीं है और यह पूरी तरह म्युचुअल रिस्पेक्ट व राजनीतिक-संवैधानिक समझ पर आधारित है।

राहुल का यह रुख तेजस्वी यादव की टेंशन को बढ़ा सकता है, क्योंकि कांग्रेस की बढ़ती मांगें राजद के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix