
Durg : राष्ट्रीय पर्व पर दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’, 14 स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को दृष्टिगत रखते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत दुर्ग-भिलाई शहर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

शहर के 14 स्थानों पर चला सघन वाहन जांच अभियान
अभियान के दौरान दुर्ग-भिलाई शहर के कुल 14 प्रमुख स्थानों पर थाना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन जांच की गई। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थानीय थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस बल तैनात किया गया था।
यातायात नियम तोड़ने वाले 122 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई
वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले कुल 122 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
इनमें—
•यातायात विभाग से 99
•भिलाई नगर से 10
•चौकी नगपुरा (थाना पुलगांव) से 04
•भिलाई भट्टी से 03
•अमलेश्वर एवं नंदिनी नगर से 02-02
•नेवई एवं छावनी से 01-01 चालानी कार्रवाई की गई।

स्टंटबाजी करने वाले 13 दुपहिया वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त
दुपहिया वाहन चेकिंग के दौरान तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंट करने, रोड पर लहराकर चलने तथा नंबर प्लेट को रूमाल व टाई से बांधकर पहचान छिपाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।
धारा 281 बीएनएस व 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज
स्टंट करने वाले कुल 13 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनके वाहन जप्त किए गए।
इनमें—
•थाना मोहन नगर से 06
•भिलाई नगर से 05
•सुपेला से 01
•नेवई से 01
वाहन चालक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



