March 5, 2026
Gariaband में भी ‘राम’ पर सवाल! कक्षा चौथी के प्रश्नपत्र को लेकर बवाल, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

Gariaband में भी ‘राम’ पर सवाल! कक्षा चौथी के प्रश्नपत्र को लेकर बवाल, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

Jan 10, 2026

गरियाबंद। महासमुंद के बाद अब गरियाबंद जिले में भी कक्षा चौथी के प्रश्नपत्र में ‘राम’ से जुड़े सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले के सामने आते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है और शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

सवालों के घेरे में सिस्टम

जानकारी के मुताबिक रायपुर संभाग के कई जिलों—रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार सहित अन्य—के लिए एक ही प्रश्नपत्र सेट किया गया था। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की कमेटी ने प्रश्नों का चयन किया और संभाग स्तर पर ही प्रश्नपत्रों की छपाई कराई गई। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में यह छपाई दुर्ग स्थित शुभम प्रिंटिंग प्रेस से कराई गई।

विहिप-बजरंग दल का ऐलान, FIR की मांग

महासमुंद के बाद गरियाबंद में भी ‘राम’ के नाम को लेकर उठे विवाद से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बजरंग दल नेता मोहित साहू ने सोशल मीडिया के जरिए तिरंगा चौक, गरियाबंद में प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन ने साफ कहा है कि राम के नाम के कथित अपमान के दोषियों पर FIR दर्ज की जाए।

तिल्दा में सेट, राजनांदगांव में छपाई

बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र तिल्दा के एक शिक्षक द्वारा सेट किया गया था, जबकि इसकी छपाई राजनांदगांव के शुभम प्रिंटिंग प्रेस में हुई। प्रिंटिंग प्रेस संचालक आदेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि जो प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया, उसी के अनुसार छपाई की गई।

DPI की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

नियमों के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की लोकल परीक्षाओं का संचालन और प्रश्नपत्रों की छपाई जिला स्तर पर होनी चाहिए। इसके लिए जिलों को अलग-अलग बजट भी दिया गया था—गरियाबंद में करीब 18 लाख और बड़े जिलों में 30 लाख से अधिक। बावजूद इसके संभाग स्तर पर छपाई कराए जाने से DPI की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix