
पुणे हादसा : नवले ब्रिज के पास ट्रक के ब्रेक फेल होने से 25 वाहन आपस में टकराए, 9 की मौत, 20 घायल
भोरगांव के पास हुआ भयानक सड़क हादसा
पुणे। गुरुवार शाम पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पुणे-नाशिक हाईवे पर भोरगांव के नजदीक एक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से लगभग 20 से 25 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस भीषण टक्कर में एक कार ट्रक और कंटेनर के बीच फंस गई और आग की चपेट में आ गई।

कार में सवार 5 लोगों सहित ट्रक ड्राइवर की मौत
हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कार में सवार 5 लोग और ट्रक चालक शामिल हैं। वहीं, करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई।

पहचान जारी, हाईवे पर एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



