March 3, 2026
नक्सली हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना: रायपुर में यूट्यूबर पर  FIR, AI तस्वीरों के जरिए प्रचार का आरोप

नक्सली हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना: रायपुर में यूट्यूबर पर  FIR, AI तस्वीरों के जरिए प्रचार का आरोप

Dec 17, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसके समर्थन में सोशल मीडिया पर भड़काऊ गाना जारी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, “कला टीवी” नाम के यूट्यूब चैनल पर हिड़मा के समर्थन में वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें सरकार और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को गलत ठहराने की कोशिश की गई है। वीडियो में नक्सली हिड़मा की मौत को “शहादत” बताया गया है।

भड़काऊ बोल और आपत्तिजनक कंटेंट

गाने में “ओ रे केन्द्र वाले, ओ रे कोबरा वाले… जंगल का चीर डाला सीना” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों पर सीधे सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में हिड़मा को अकेले फोर्स से लड़ते, गोलीबारी करते और घायल होते हुए दिखाया गया है।

AI से बनाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई तस्वीरों का उपयोग किया गया है। इनमें जंगलों की कटाई, पहाड़ों पर कब्जा और भारी मशीनों से खुदाई जैसे दृश्य दिखाकर फोर्स की कार्रवाई को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप

पुलिस का कहना है कि यह वीडियो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों को फिर से भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया है। वीडियो करीब 5 मिनट 20 सेकंड का है और इसे अब तक करीब 4 लाख लोग देख चुके हैं।

UAPA के तहत दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो के निर्माता, अपलोडर और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix