
खनिज संसाधन विभाग के तीन अधिकारियों का प्रमोशन, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात मिली है। विभाग ने तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। इस पदोन्नति के साथ अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 का लाभ मिलेगा।
नई पदस्थापना कहां हुई?
पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना भी निर्धारित कर दी गई है—
- पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर
- परमानंद खूंटे को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर
- नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।

आदेश हुआ जारी
खनिज संसाधन विभाग द्वारा पदोन्नति से संबंधित आदेश की कॉपी भी जारी कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले से खनिज प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



