
प्रमोशन में भेदभाव का आरोप: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
कबीरधाम (कवर्धा) जिले के पुलिस अधीक्षक और 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह छवई ने पदोन्नति में भेदभाव का गंभीर आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। यह पत्र 27 जनवरी 2026 को लिखा गया, जिसमें उन्होंने पुलिस मुख्यालय पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
पदोन्नति सूची में नाम होने के बावजूद नहीं मिला लाभ
धर्मेंद्र सिंह छवई वर्तमान में कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी 10 अक्टूबर 2024, 31 दिसंबर 2024, 26 मई 2025 और 31 जुलाई 2025 की विभिन्न पदोन्नति सूचियों में उनका नाम डीआईजी (उप महानिरीक्षक) पद के लिए विचाराधीन रहा। इसके बावजूद उन्हें न तो डीआईजी पद पर प्रमोशन दिया गया और न ही प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ मिला। छवई ने पत्र में उल्लेख किया है कि पुलिस मुख्यालय के परिशिष्ट ‘अ’ में उनकी संतोषजनक सेवा को प्रमाणित किया गया था, फिर भी लंबित जांच का हवाला देकर उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है।
महादेव सट्टा ऐप मामले में नामित अधिकारियों को प्रमोशन



पुराने फोन टैपिंग मामले का भी दिया हवाला

अनुच्छेद 16 के उल्लंघन का आरोप

गृह मंत्रालय और डीजीपी को भी भेजी गई प्रतियां
इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय गृह मंत्रालय (नई दिल्ली) और छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई हैं। यह मामला न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की पदोन्नति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बड़े घोटालों की जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



