March 4, 2026
बजट सत्र को राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, 28 जनवरी से संसद में शुरू होगी बड़ी बहस

बजट सत्र को राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, 28 जनवरी से संसद में शुरू होगी बड़ी बहस

Jan 10, 2026

नई दिल्ली। देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला आम बजट 2026 अब बिल्कुल नजदीक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बजट सत्र की तारीखें भी साफ हो गई हैं। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होगी और यह दो चरणों में 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा के बजट सत्र को स्वीकृति दी है।

दो चरणों में होगा बजट सत्र

बजट सत्र 2026 को दो हिस्सों में आयोजित किया जाएगा

  • पहला चरण: 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026
  • दूसरा चरण: 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026

पहले चरण के बाद संसद कुछ दिनों के लिए स्थगित रहेगी और फिर दूसरे चरण में दोबारा बैठक होगी।

29 जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

बजट से एक दिन पहले यानी 29 जनवरी 2026 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसमें देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, विकास दर, महंगाई और नीतिगत चुनौतियों की तस्वीर सामने आएगी।

कब पेश होगा आम बजट 2026?

परंपरा के अनुसार आम बजट सत्र के पहले चरण में ही पेश किया जाता है। ऐसे में संभावना है कि आम बजट 2026, 28 जनवरी से 13 फरवरी के बीच संसद में रखा जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix