February 7, 2026
Raipur : प्री-अप्रूव्ड लोन के नाम पर ठगी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Raipur : प्री-अप्रूव्ड लोन के नाम पर ठगी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Feb 7, 2026

ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन का झांसा देकर MG रोड चौपाटी के ठेले वालों और छोटे व्यवसायियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले 19 वर्षीय युवक को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विश्वास जीतकर करता था ठगी

गिरफ्तार आरोपी मुदित पाठे उर्फ कृष पवार (19), निवासी छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) रायपुर में ठहरकर छोटे व्यापारियों से दोस्ती करता था। शुरुआत में वह ऑनलाइन फाइनेंस ऐप्स के जरिए कैशबैक और वास्तविक लाभ दिलवाकर उनका भरोसा जीतता था।

 

दस्तावेज लेकर उठाया प्री-अप्रूव्ड लोन

विश्वास बनने के बाद आरोपी पीड़ितों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल की मदद से उनके नाम पर प्री-अप्रूव्ड लोन स्वीकृत कराता और रकम को अपने ऑनलाइन वॉलेट व खातों में ट्रांसफर कर लेता था।

ट्रेन से भागते समय पकड़ा गया आरोपी

डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को ट्रेन से फरार होने से ठीक पहले गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी के पास से कई बैंक कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

 

अन्य मामलों की भी जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी एक दर्जन से अधिक फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा था। उसके ऑनलाइन वॉलेट, बैंक खातों और मोबाइल एप्लीकेशनों की विस्तृत जांच जारी है और अन्य ठगी मामलों में संलिप्तता की भी संभावना जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix